हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच 13 बागियों पर कांग्रेस का एक्शन
6 साल के लिए पार्टी से निकाला
चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन ले लिया है. पार्टी की तरफ से बगावत करने वाले 14 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इस बाबत हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं.
हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने अपने आदेशों में लिखा कि चुनाव के बीच कई नेताओं ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है और अब बागी चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में अनुशासनहीनता करने के लिए 13 बागियों को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया गया है.
जिन नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें गुहला से नरेश ढांढे, जींद से प्रदीप गिल, पूंडरी से सज्जन सिंह ढुल, पूंडरी से ही सुनीता बाता, निलोखेड़ी से मामूराम गोंडर, नीलोखेड़ी से दयाल सिंह सिरोही, पानीपत रूरल से विजय जैन, उचाला कलां से दिलबाग शांडिल, दादरी से अजित फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, भिवानी खेड़ा से सतबीर रतेड़ा, पृथला से नीतू मान, कलायत से अनिता ढुल को पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है.