Zee Real Heroes Awards 2024: पंकज त्रिपाठी को मिला 'मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
जी को शुक्रिया
ज़ी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 में कई सारे बड़े कलाकारों को उनके उम्दा काम के लिए सम्मानित किया गया है. 14 जनवरी को मुंबई में आयोजित किए गए इस खास अवॉर्ड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मुख्य अतिथी के तौर पर आए थे और इसके साथ ही अमोघ लीला दास, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, अनुपम खेर जैसे अन्य प्रमुख लोग इसका हिस्सा बने. इस दौरान पंकज त्रिपाठी को मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया
पंकज त्रिपाठी को मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया और इस उन्होंने इस अवॉर्ड को लेने के बाद कहा ‘यह एक बड़ा सम्मान है, मैं जी को इस खास पहचान के लिए धन्यवाद देता हूं. यह नए साल का पहला पुरस्कार है और इसे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से प्राप्त करना और भी खास लगता है’.
पकंज त्रिपाठी पिछले कुछ सालों में कमाल का काम किया है और उन्होंने अलग-अलग किरदारों में फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाई है. बता दें उन्होंने कॉमेडी और साथ ही गंभीर किरदारों से सबको हैरान कर दिया. इसके साथ ही दर्शकों से जुड़ने की उनकी सहज क्षमता उन्हें सिनेमाजगत में कई अन्य लोगों से अलग करती है.
‘मैं अटल हूं’ में एक राजनेता की भूमिका में वो नजर आए और इसके बाद ‘मर्डर मुबारक हो’ में एक पुलिस वाले की भूमिका में फैंस ने उन्हें देखा. इसके साथ ही स्त्री 2 में उन्होंने सबका जमकर मनोरंजन किया. पंकज किसी भी भूमिका को सहजता से निभाते हैं जिसकी वजह से वो दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ते हैं.
हालांकि पंकज त्रिपाठी एक फिल्मी परिवार से नहीं आते हैं इसके बाद भी उन्होंने जो किरदार निभाए हैं वो लोगों के दिलों में बस गए हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरदार का किरदार हो या फिर मिर्जापुर सीरीज में कालिन भैय्या का किरदार हो उन्होंने हर बार पर्दे पर आकर आग ही लगाई है. पंकज अपनी कला के प्रति प्रतिबद्धता और नई और विविध भूमिकाओं के साथ खुद को चुनौती देने की इच्छा के साथ ज़ी रियल हीरोज अवार्ड्स की सच्ची भावना का प्रतीक हैं.