Zee Real Heroes Awards 2024: अनु कपूर को मिला अवार्ड
ZEE अंताक्षरी ने बदल दी किस्मत...सुनाया किस्सा
4 जनवरी, 2024 को मुंबई में आयोजित ज़ी रियल हीरोज़ अवार्ड्स 2024 में विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इसमें डॉ. अन्नू कपूर भी शामिल हैं. अन्नू कपूर मल्टीस्टार हैं. उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. वे पिछले तीन दशक से ज्यादा लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. बता दें, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया गया.
अन्नू कपूर ने ज़ी के साथ अपने सफर की यादें ताज़ा की
इस दौरान अन्नू कपूर ने अपने करियर से जुड़ी दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा कि साल 1993 में जब ज़ी ने उन्हें एक प्रोमो रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया था. लेकिन किसी न किसी वजह से वो कैंसिल हो गया. फिर 6 अगस्त, 1993 को एक कॉल ने उनकी ज़िंदगी बदल दी. बिजेंद्र सिंह ने फोन करके अभिनेता को कहा कि वो शो पर आ जाए. उनका होस्ट किसी वजह से शो छोड़कर चला गया है. ये ‘अंताक्षरी’ की शूटिंग का पहला दिन था. ये एक ऐसा शो बन गया जिसने टेलीविजन इतिहास में उनकी जगह पक्की कर दी. उस दिन मुझे कहा कि अब मुझे कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा. बता दें, यह शो पूरे देश में बहुत पसंद किया गया और उनका “फन एंड म्यूजिक” का अंदाज दर्शकों के दिलों में बस गया.
मैं बिल्कुल टीवी नहीं देखता
ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अनु कपूर ने कहा कि अब वक्त बदल चुका है. “मैं बिल्कुल भी टीवी नहीं देखता न ही फिल्में, न ही टीवी चैनल.” उन्होंने कहा आज न तो लोग हिंदी ठीक से बोल पाते हैं न ही इंग्लिश. अभिनेता के विचारों से लोग प्रभावित हुए. बता दें, अनु कपूर को दो बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
रेडियो की दुनिया
रेडियो शो “सुहाना सफर विद अनु कपूर” में उनकी फिल्मी कहानियां सुनाने की शैली और रिसर्च ने उन्हें रेडियो का स्टार बना दिया. उनकी मधुर आवाज और किस्से-कहानियां कहने का तरीका लोगों को बांधे रखता है.
थिएटर का अनुभव
अनु कपूर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और कई महत्वपूर्ण नाटकों में अभिनय किया. उनके थिएटर के बैकग्राउंड ने उनके अभिनय को गहराई और वास्तविकता प्रदान की.
अनु कपूर की होस्टिंग का अनोखा अंदाज और फिल्मों की समझ उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाते हैं.
भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत में उनका योगदान अद्वितीय है, और वे हमेशा नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे.