Zee Real Heroes Awards 2024: अजय देवगन बनें इंपैक्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर
सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने दिया अवॉर्ड
बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक अजय देवगन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, उन्होंने सिनेमाजगत में एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्में दी हैं. पिछले साल वो एक बार फिर से पर्दे पर सिंघम बनकर आए और छा गए थे. ऐसे में अब उनके शानदार काम के लिए अजय देवगन को ज़ी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 में इम्पैक्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अजय ने काम से खुद को एक पावरहाउस कलाकार के रूप में स्थापित किया है, बता दें अजय ना केवल एक कमाल के एक्टर हैं बल्कि उन्होंने निर्देशक के तौर पर भी जबरदस्त छाप छोड़ी है.
अजय देवगन ने ना कवेल एक्शन, बल्कि रोमांस और कॉमेडी में भी अपना जलवा दिखाया है. अपने शानदार करियर के दौरान, अजय ने हर तरह के किरदार निभाए है और उनमें वो सफल भी रहे हैं. सिनेमा के प्रति उनके अटूट जुनून और उनके किरदारों के बीच जो सहजता है फैंस उसपर अपना दिल हार बैठते हैं. ऐसे में वो सिनेमाजगत के सबसे कमाल के कलाकारों में गिने जाते हैं.
2024 में, अजय देवगन को मेगा परफॉर्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसमें सिनेमा के लिए उन्होंने जो कमाल का योगदान दिया है उसका भी जश्न मनाया गया है. आपको बता दें 2024 अजय के लिए एक खास साल था क्योंकि इसमें उनकी कई सारी फिल्में पर्दे पर आई. अजय ने भोला में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को एक बार फिर मंत्रमुग्ध कर दिया था.
इसके साथ ही अजय देवगन को फैंस ने पहली बार एक कोच के तौर पर फिल्म मैदान में देखा जो एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया और साल के आखिरी में वो अपने अंदाज में वापस आए और फिर से सिंघम बनकर छा गए. बाजीराव सिंघम के रूप में उन्होंने फिर से एक्शन का तड़का लगाया और फैंस ने उनपर जमकर प्यार बरसाया. इसके साथ वो औरों में कहां दम था, शैतान जैसी फिल्मों में भी नजर आए. मनोरंजन उद्योग में उनके असाधारण योगदान की वजह से अजय देवगन को ज़ी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 का ये सम्मान मिला है.