किसी भी बाहरी व्यक्ति का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करना और खुद को एक मुकाम तक ले जाना इतना आसान नहीं होता. इस सफर में उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. जहां कई लोग इस संघर्ष के दौरान हार मान लेते हैं वहीं कुछ अपनी जगह बनाए रखते हैं. और स्टारडम हासिल करते हैं. उनका ये अथक प्रयास कभी खाली नहीं जाता. वे आखिरकार जीतते हैं और फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाते हैं. हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की जो अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के ज़रिए पूरे भारत में लोगों के दिलों की धड़कन बन गए हैं. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सपना देखा था.

कार्तिक आर्यन का करियर और पुरस्कार
कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अपने मोनोलॉग से सनसनी मचा देने वाले ये अभिनेता लोगों को बहुत पसंद आए और इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक बन गए. फिल्म में उनका 5 मिनट का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ. ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों से उन्हें बॉक्स ऑफिस के किंग का दर्जा दिया गया. मंगलवार को, कार्तिक आर्यन ने ज़ी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 में भाग लिया और समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता.

मल्टीस्टार हैं कार्तिक आर्यन

2024 में, कार्तिक ने दिखा था कि वो मल्टीस्टार हैं. उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है. स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ उन्होंने अपनी चॉकलेट इमेज को दरकिनार करते हुए बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं फिल्म भूल भुलैया 3 में कॉमेडी करके उन्होंने बता दिया वो हर किरदार में फिट बैठते हैं. 12 सालों के अंदर, कार्तिक आर्यन बिना किसी गॉडफ़ादर के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए हैं.

सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग
कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फैंस उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहते हैं. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनकी पोस्ट्स लाखों लाइक्स और शेयर पाती हैं. यही नहीं लड़कियों के बीच भी उन्हें लेकर दीवानगी कम नहीं है.