केंद्रीय विद्यालय धार में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जुटे युवाओं ने किया महत्वपूर्ण श्रमदान
वातावरण संरक्षण के लिए केंद्रीय विद्यालय धार में स्वच्छता कार्यक्रम: शहर के नागरिक भी हुए सहयोगी
(DHAR) Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, मध्यप्रदेश: आज, दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को, केंद्रीय विद्यालय धार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक घंटे के महत्वपूर्ण श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रातः 10:00 बजे से 1 घंटे तक, विद्यालय के समीप स्थित मंदिर के आसपास की जगह की सफाई की गई। विद्यालय में स्वच्छता एवं सफाई से संबंधित अनेक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए जिन पर विद्यालय के अभिभावकों ,अध्यापकों एवं गण मान्य व्यक्तियों ने सेल्फी भी ली. कार्यक्रम में शहर के अनेक अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता दिखाई जिन में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ दीपक नाहर नहर, पार्षद वार्ड नंबर 5 श्रीमती रंजना राठौर प्रमुख रूप से शामिल रहे.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वातावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना था . इसमें केंद्रीय विद्यालय धार के प्राचार्य श्री नीरज अस्थाना और कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती प्रिया दुबे की नेतृत्वक्षमता का महत्वपूर्ण योगदान था। विद्यालय ने इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से एक बड़े संदेश का संवाहन किया कि सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए एकसाथ सामूहिक प्रयास कर सकते हैं।
इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी से एक बेहतर और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह करते हैं।