सतना, जिला के नागौद कस्बे में लद्दाख में जलवायु कार्यकर्ता एवं साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर आज नागौद के युवा सड़क पर उतरे। 

प्रदर्शनकारियों ने सिंहपुर चौराहे पर एकत्रित होकर हैंड माइक, स्पीकर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों में जागरूकता अभियान चलाया। युवाओं ने "नागौद भी जिंदा है", "सोनम वांगचुक जिंदाबाद", "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा सरकार की शिक्षा और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि फेल सरकार सिस्टम के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।