CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, नगर के आदित्य नगर निवासी एक युवक ने गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आएं जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को पीएम के बाद आज परिजनों को सौंपा गया। लालघाटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
लालघाटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता देवनारायण परमार (36) निवासी आदित्य नगर ने गुरुवार रात को पारिवारिक विवाद में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।