ट्रैक्टर से निचे गिरा युवक
अस्पताल लेजा रहे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव से मजदूरी के लिए गया एक 20 साल का युवक चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छर्च थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि उसके 20 साल के बेटे रामनिवास कुशवाह को चिन्नू अपने खेत पर पत्थर उठाने की मजदूरी के नाम पर ट्रैक्टर पर बैठाकर ले गया था। ट्रैक्टर चिन्नू चला रहा था.
इसी दौरान उसका बेटा राम निवास ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। सूचना के बाद मौके से रामनिवास को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी.