CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWSयूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के साथ सिरोल थाने के दो पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आज एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और ग्वालियर एसपी को संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी दिया। दरअसल ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में रहने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लोकेंद्र गुर्जर का आरोप है कि सचिन तेंदुलकर मार्ग पर हुए एक झगड़े के दौरान जब वहां से गुजर रहे थे तब वहां सिरोल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राकेश मीणा, और उपेंद्र धाकड़ द्वारा उन्हें बिना कुछ किए जबरन पकड़ लिया गया और गाली गलौज की गई जब उन्होंने विरोध जताया तो पुलिसकर्मी उन्हें मारने के लिए दौड़े और कॉलर पकड़कर थाने ले गए थाने में भी उनके साथ बदसलूकी की गई इसलिए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। लोकेंद्र गुर्जर के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह का कहना है कि हमारे कार्यकर्ता के साथ सिरोल थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी गई है जो कि सरासर गलत तरीका है पुलिस का मिजाज सभी के लिए एक समान होना चाहिए इसीलिए हमने एसपी को चेतावनी स्वरूप ज्ञापन दिया है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए अन्यथा यूथ कांग्रेस आंदोलन के लिए मजबूर होगी एसपी ऑफिस पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेताओं को यहां पुलिस द्वारा मामले में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।