कटनी, कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गरत ग्राम धुरी बंधी में पुरानी बंद पड़ी छुई खदान जिसमे नहाने गया अपने साथियों के साथ दुर्गेश कुशवाहा जो नहाते समय पानी मे खो गया,खदान की गहराई अधिक है जिससे तलाशी के बावजूद अब तक कोई पता नही लग सका।
कटनी से SDREF की टीम कल से लगातार रेस्क्यू करने में जुटी हुई है अनेको बार गोताखोरों की टीम  टीम खदान में गोता लगा चुके है फिर भी कोई नतीजा सामने नही आया।
लापता युवक के परिजनो का रोकर बुरा हाल है,स्थानीय प्रशासन हर सम्भव प्रयास में जुटी है कि लापता युबक की खोज पुरी हो सके।
आपको बता दे कि  खदान  संचालक  द्वारा  घोर लापरवाही का परिणाम है कि खदान में नहाने गए यूबक डूब गया और खनिज विभाग द्वारा बंद खदान पर किसी तरह तार से फेंसिंग या बॉउंड्री नही करवाया न खदान में आने जाने से प्रतिबंध सम्बंधित नोटिस बोर्ड भी नही लगवाया गया है,इस बात की पुष्टि ग्राम धुरी के सरपँच नके पति मनोज पटेल ने भी स्वीकार किया कि खदान पूरी तरह ओपन है कोई नोटिस बोर्ड न फेंसिंग तारो से खदान की घेरावट  किया गया है जो घटना का भी एक प्रमुख कारण बनता है।
बहरहाल अभी तक रेस्क्यू के कार्य जारी है दुर्गेश कुशवाहा नामक 26 वर्षीय युवक का अभी  तक कोई सुराग नही मिला सका।