कटनी में 11 हजार वोल्टेज की तार गिरने से युवक की मौत
पूर्व पार्षद ने एमपीईबी और नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के कावस जी वार्ड में देर रात्रि 11 हज़ार वोल्टेज की मेंन लाइन की तार टूटने की वजह से बस्ती का एक युवक अंकित बमनेहा उम्र 23 साल नाम का करंट की चपेट आ जाने पर स्थानीय लोगो ने लाठी डंडो से युवक को तार से निकाला तार टूटने के कारण पूरी बस्ती मे करंट फेल गया था जिसमें अंकित नामक युवक की जान चली गई। वही पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने एमपीईबी के अधिकारी कर्मचारियों और नगर निगम के प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही युवक के पोस्टमार्टम के दौरान इलाके के लोगो बड़ी संख्या में पहुंच गए और गहमा गहमी का माहौल बना रहा जिसे दिखाते हुए मौके पर रंगनाथ नगर की थाने की पुलिस बल और तहसीलदार भी पहुंच गए।
इस संबंध में स्थानीय पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने आरोप लगाते हुए बताया विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी और नगर निगम की लापरवाही के चलते इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। राजेश जाटव ने बताया की युवक को करंट लगाते ही तत्काल एम पी बी अधिकारी को इसकी सूचना दीं गईं और लाइट को तत्काल बंद करवाया गया। वही इस हादसे को लेकर पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने यह आरोप भी लगाया की 10 दिन पूर्व भी तार विद्युत विभाग की इसी तरह टूटी थी लेकिन तार को अच्छे से नहीं बनाया गया और रात में विद्युत विभाग की तार अचानक टूट गई जिसकी चपेट में आने से अंकित नमक युवक आ गया और उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई इस हादसे को लेकर मृत युवक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन से तहसीलदार बी.के.मिश्रा, विद्युत मंडल से अधिकारी मुकेश महोबे मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए मृतक के परिवार वालों को चार लाख की राशि और 25 हजार कि राहत राशि देने की बात की तब जाकर परिजनो का आक्रोश शांत हुआ।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड