CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराने वाली सबदलपुर निवासी यशवी कुश शर्मा को कई समाजसेवी लोगो द्वारा उनके आवास सबदलपुर सहारनपुर जाकर उन्हें पटका पहनाकर और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी दुष्यंत शर्मा का कहना है कि इस तरह की प्रतिभाओं को जब समाज द्वारा उनकी हौंसला अफजाई की जाएगी तो वास्तव में वह प्रतिभा और अधिक मेहनत कर अपने समाज, जनपद और देश का गौरव बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आज से पहले भी इस तरह की कई प्रतिभाओं को हमारी टीम द्वारा उनके आवास पर जाकर  सम्मानित करने का काम किया गया है और वह प्रतिभा कहीं ना कहीं उभर कर समाज और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक सिरसका ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपने होनहार बालक-बालिकाओं को इस तरह सम्मानित करना चाहिए। जिससे कि दूसरे बालक भी उनसे प्रभावित होकर अपने पथ पर चलते हुए विकास की ओर चलते रहें। कार्यक्रम में संजीवनी नर्सिंग फार्मेसी कॉलेज के सीईओ राकेश कुमार त्रिपाठी ने भी बालिका को अपने नर्सिंग कॉलेज की ओर से बधाई देते हुए कॉलेज के कुछ लिटरेचर और पैन आदि स्मृति चिन्ह देकर उसे सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा बालिका के परिजनों को विश्वास दिलाते हुए की बालिका की शिक्षा में किसी तरह का आर्थिक क्राइसिस नहीं आना चाहिए उसके लिए संजीवनी नर्सिंग फार्मेसी कॉलेज सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर पंडित विशाल शर्मा, सोनू कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, मास्टर रविंद्र शर्मा, मास्टर अनिल शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।