CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

राजनगर, भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा संगठन महापर्व के तहत भाजपा की सदस्यता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मधुबन क्लब राजनगर में किया गया जहां पर बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योगों मंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद बनगांव के अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार चौरसिया डोला के उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा ने की जहां पर सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की गईजहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है जहां संविधान के अनुसार पार्टी चलती है जिसके तहत एक सितंबर से से भाजपा का सदस्यता महा अभियान चलाया जाएगा जिसमे सबसे पहले सदस्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे हमारा यह अभियान देश से लेकर भूतों तक चलेगा जहां हमारे सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर सदस्यता करेंगे भाजपा सर्वव्यापी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के उद्देश्य पर काम करती हैरिसोर्स पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आधाराम वैश्य गजेंद्र सिंह सिकरवार प्रेमचंद यादव बृजमोहन सिंह गहरवार अखिलेश द्विवेदी राजेंद्र त्रिपाठी अमृत लाल केवट सुरेश गौतम के एन शर्मा श्याम सुंदर गौतम मदन त्रिपाठी सहित भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।