सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करे कार्यकर्ता - अग्रवाल
भाजपा जिला बैठक हुई संपन्न, आगामी कार्यक्रम एवं सरकार योजनाओं के बारे में हुई विस्तार से चर्चा
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक शुक्रवार को मक्सी के उज्जैन रोड स्थित पटेल वेयर हाउस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शाजापुर जिले के प्रभारी जगदीश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवम भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरकार की योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में सर्वप्रथम भाजपा के पितृपुरूष डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अनगिनत योजनाओं को धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।