भाजपा की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करे कार्यकर्ता
भाजपा की जिला बैठक में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण, मन की बात पर हुई चर्चा
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बैठकें व कार्यक्रम तय किए हैं। 20 व 21 फरवरी को मंडल तथा 22 व 23 फरवरी को शक्ति केंद्र की बैठकें होंगी। माह के अंतिम रविवार बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम होगा। बूथ समितियों को सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें एवं भाजपा की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें। बूथ को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बनाएं। आजीवन सहयोग निधि संग्रहण में सक्रिय भूमिका निभाकर लक्ष्य प्राप्ति में योगदान दें।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने जिला बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं शाजापुर जिले के प्रभारी जगदीश अग्रवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। इसी के साथ मांह के अंतिम रविवार 26 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर सुनने की योजना बनाने की बात कही। बैठक में पूर्व विधायक अरुण भिमावत, जिला महामंत्री विजय बैंस, विवेक शर्मा भी मंचासिन थे। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी किरण ठाकुर ने अभियान के बारे में पूर्ण जानकारी दी। साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों ने जिले में निकल रही विकास यात्रा की जानकारी से अवगत कराया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। बैठक में राम प्रसाद चौधरी, प्रदीप चंद्रवंशी गोपाल राजपूत भगवत सिंह मंडलोई राय सिंह मेवाडा सुनील देथल, विजय जोशी, श्रीमती यमुना कच्छावा, श्रीमती केतल पटेल श्रीमती श्रद्धा नागर, श्रीमती पुष्पा भावसार श्रीमती लता राठौर, देवेंद्र सिसोदिया, उत्कर्ष सिसोदिया, राकेश सोनी आशुतोष श्रीवास्तव रमेश चमन दीपक वर्मा नवीन राठौर हरिओम गोठी राधेश्याम गुर्जर मोहन सिंह जादौन, जगदीश पाल देवेंद्र तिवारी, सुरेश परमार सूरज सिंह सिसोदिया, कृपाल सिंह मेवाडा, विष्णु गुर्जर, गोपाल पटेल, भवरसिंह पंवार, श्याम टेलर, अंकित आचार्य, दिलीपसिंह राजपूत, मुकेश पवार, कैलाश भिलाला, कैलाश पटेल, भूपेंदसिंह मेड़ा, विनोद मंडलोई, दिलीप त्रिवेदी अनिल पाटीदार अजय उदासी आदि उपस्थित थे।