CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसमे कार्यकर्ताओ को उनके काम के हिसाब से सम्मान मिलता है, कार्यकर्ताओ की पार्टी मे अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ताओ के दम पर ही सतना संगठनात्मक रुप से समूचे विंध्य और प्रदेश मे सबसे मजबूत जिलो मे गिना जाता है यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री तथा भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की सदस्य प्रतिमा बागरी ने कही। राज्यमंत्री ने  कार्यकर्ताओ को पार्टी का बजरंगबली बताते हुए कहा कि सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य जिले को मिला है उसे शतप्रतिषत पूर्ण करने के लिए सभी जीजान से जुट जाए। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओ के दम पर ही आज सदस्यता अभियान मे सतना विधानसभा टाप-10 मे है इस स्थिति मे बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ पर है। 
सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करना है: सतीश
पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हमे जो लक्ष्य सदस्यता का मिला है उसे सौ फीसदी हासिल करना है। उन्होने कहा कि संगठनात्मक तौर पर सतना जिला पार्टी के हर अभियान मे हमेषा ही अब्बल आता रहा है। जिसे देखते हुए संगठन ने प्रति विधानसभा के हिसाब से जिले के 5 विधानसभा मे 5 लाख की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया है पूर्ण योजना और पूर्व योजना के दम पर अभी तक जो लक्ष्य था उसका 64 फीसदी पूर्ण कर चुके है लेकिन आगे जो लक्ष्य निर्धारित है उसे सौ फीसदी हासिल करना है। जिलाध्यक्ष ने संगठन सर्वोपरि है कि भावना के साथ काम करने का आव्हान करते हुए सभी कार्यकर्ताओ से अपने लक्ष्यो को पूर्ण करने का आव्हान किया।  
हमे अपना आकलन करने की जरुरत: महापौर
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि हमे अपने कार्य का आकलन करने की जरुरत है कि जो हमे दायित्व मिला है क्या उस दायित्व के हिसाब से हम पार्टी का काम कर रहे है। जनसंख्या के आधार पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन हमे इस दिषा मे काम करना है कि हर विधानसभा मे कम से कम 75 फीसदी सदस्य भाजपा के बने। 
संवाद व संपर्क का माध्यम: धर्मेन्द्र
सदस्यता अभियान को जनता के बीच संवाद और सम्पर्क का माध्यम बताते हुए सदस्यता अभियान के जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बिसेन ने कहा कि जो लक्ष्य हमे मिला है वह काफी बड़ा है लेकिन इसे हम हासिल कर सकते है। समीक्षा बैठक के दौरान मध्य प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन, धर्मेन्द्र सिंह बिसेन जिला महामंत्री सरोज गुर्जर मंचासीन रही, जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषभ सिंह ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, अषोक गुप्ता, किरण सेन, बालेन्द्र गौतम, सुधा सिंह, विजय तिवारी, मुरारी सोनी, जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम, जिला मंत्री कामता पाण्डेय, संजीव द्विवेदी संजू, श्रीकृष्ण द्विवेदी, शुभम तिवारी, जान्हवी त्रिपाठी, जय प्रताप गुप्ता, सुनील सेनानी, अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर, मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी, सीमा सिंह  कृष्णकुमार पाण्डेय, शहजाद खान, मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, संतोष गौतम, अवधेश सिंह, यशवंत पाण्डेय, राजेश शुक्ला, लौकेष सिंह, प्रियंक त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, अभिषेदत्त पाण्डेय, कृष्णषरण सिंह, अनुराग सिंह गुड्डा, मुकेश यादव, संजय मिश्रा, संतोष सिंह, मृगेन्द्र सिंह परिहार, रामकृष्ण तिवारी, कार्तिकेय द्विवेदी, रामबाबू त्रिपाठी, रामबेटा पाण्डेय, रामसहाय गौतम, शिव भगत मिश्रा, पवन शर्मा, सुनील मिश्रा, शांतिस्वरुप अग्रवाल, राजेश नामदेव, राजेश सिंह गहरवार विद्या प्रसाद द्विवेदी, अरुण सिंह परिहार, राजकुमार गर्ग मौजूद रहे।