सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे कार्यकर्ता - बहादुर सिंह चौहान
भाजपा संगठन पर्व जिला कार्यशाला संपन्न, शाजापुर जिले में 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, "भारतीय जनता पार्टी" कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इन्ही कार्यकर्ताओ के कारण आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनेतिक दल बन गया है। इस बार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाना है। प्रदेश नेतृत्व ने भी 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और शाजापुर जिले को भी 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्ताओ को मिलकर पूरा करना है।
यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने शनिवार को जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कही। उन्होंने नए सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रदेश संगठन ने मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है। शाजापुर जिले में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटना होगा। सदस्यता अभियान प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगा । मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता अपनी मेहनत से प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतकर एतिहास बना चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 163 सीटों में जीतकर इतिहास कायम कर चुके हैं। इस सदस्यता अभियान में शाजापुर जिले ने भी 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है जिसे आप सभी कार्यकर्ताओ को पूरा करना है। इस अवसर पर प्रशिक्षक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया ने एल ई डी स्क्रीन पर पी पी टी के माध्यम से नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है और इसमें सभी कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से इस अभियान की रूपरेखा तय कर ले। जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद मंडल स्तर पर ये कार्यशाला आयोजित होगी और उसके बाद शक्ति केंद्र और 31 अगस्त को पूरे प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ उक्त कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजयसिंह बैंस ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।