CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के निर्देश एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा  पटेल के आदेश अनुसार शहर कटनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कटनी लोकसभा प्रभारी संगीता सिंह जी की उपस्थिति में नारी  न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया  इस कार्यक्रम मे पूर्व कटनी महिला थाना प्रभारी एवं वर्तमान में चंदिया महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा जी,सामाजिक कार्यो में निरंतर सक्रिय समाजसेवी एवम अधिवक्ता अंजू रेखा तिवारी जी,कटनी प्रजापति ब्रह्म कुमारी की संचालिका एवम प्रमुख बी.के.लक्ष्मी बहन जी,  आंगनबाड़ी समूह की जिलाध्यक्ष एवम समाजसेवी  ममता रजक जी , रजक समाज की अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुमन रजक जी,का शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा  द्वारा पुष्पहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया ।इस न्याय सम्मेलन में सभी अतिथि महिलाओं ने अपने विचार भी रखें , महिलाजिलाध्यक्ष रजनी वर्मा जी ने कहा कि महिलाओं को उनके हक और न्याय प्राप्त करने के लिये शिक्षित और जागरूक होना बहुत आवश्यक है.

महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को ना केवल निडर और साहसी बल्कि आत्मरक्षा के गुण भी सीखने चाहिए। समाजसेवी अंजू रेखा तिवारी जी ने कहा की हर महिला दूसरी महिला के साथ अगर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहे तो निश्चित रूप से नारी उत्पीड़न में कमी आएगी ,आँगन बाड़ी समूह अध्यक्ष ममता रजक जी ने कहा कि कमजोर वर्ग और अशिक्षित महिलाओं को उनके हक और अधिकार का ज्ञान समय समय पर देकर हम उन्हें सशक्त कर सकते है जिसके अभाव में वो निरंतर समाज मे शोषित होती है, रजक समाज की अध्यक्ष सुमन रजक जी ने कहा कि हम महिलाए जिस दिन अपनी शक्ति और ताकत को पहचान लेंगे उस दिन कोई भी महिलाओं का शोषण नही कर पाएगा.

तथा इस अवसर सभी महिलाओं ने सभी महिलाओ के हित और न्याय में हमेशा साथ देने और खड़े रहने का संकल्प लिया l इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सह सचिव सुमन रजक उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना पाठक, सीमा यादव,शशि यादव, रीता गुप्ता,साक्षी रजक, सीता शर्मा,माधुरी बाग़री,सुनीता सोनी बी.शांता,सहितकई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक कार्यो में अग्रणी महिलाओं को महिला कांग्रेस द्वारा सम्मानित करने का निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम का समापन एवम आभार महिला उपाध्यक्ष अदिता वर्मा द्वारा किया गया।