Curated by – RAHUL RAIKVAAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, चंदला अंचल में लगातार सक्रिय कांग्रेस नेता राजू प्रजापति ग्रामीण अंचलों में नारी सम्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में ग्रामीण अंचलों का सतत दौरा कर ग्रामीण महिलाओं के आवेदन भरवाए और नारी सम्मान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए नारी सम्मान योजना घोषित की है। इस योजना के तहत कांग्रेस की सरकार आते ही पात्र महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे साथ ही 500 रूपए प्रतिमाह घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। श्री प्रजापति ने चंदला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घूरापुरवा, रेतनपुर, मड़ईयन, बघारी, हिनौता, गुमानपुर, गड़रियनपुरवा, बैरगियापुखरी, घराबरा, बौंडेपुरवा, बरहियापुरवा, मुड़ेरी, अंधियारीबारी, रजपुरवा, बसंतपुर, हिड़ोराबारी, जनकपुर, जानपुर, ब्याहटा, बीहरपुरवा आदि गांवों में महिलाओं को न सिर्फ नारी सम्मान योजना की जानकारी दी बल्कि सैकड़ों महिलाओं के फार्म भी भरवाये। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला सचिव रोहित पटेल सहित अन्य कांग्रेसीजन मौजूद रहे।