CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी शहर की सड़कों के अलावा रेलवे ओवर ब्रिज और गार्डनो पर आवारा घूम रहे मनचलों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने अभियान चला महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने युवकों से पूछताछ की ओर समझाया। इसके बाद युवकों के परिवार के लोगो से फोन पर चर्चा उन्हें थाने बुलावा परिजनों के हवाले किया।
महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन एडिशनल एसपी डॉक्टर संतोष डायरिया के मार्गदर्शन एवं डीएसपी आजाक प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में वह अपने महिला थाने के बल के साथ जन जागरूकता अभियान ओर रोको ठोको अभियान के तहत शहर के पार्कों का लगातार औचक निरीक्षण कर रही है। लगातार महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला थाना प्रभारी खुद अपने दलबल के साथ पार्कों स्कूलों कॉलेजों में पहुंचकर मौके पर मिले आवारा युवकों को समझाइश दी गई और उन्हें वहां से घर जाने को भी कहा गया इसके साथ ही शहर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जगह-जगह लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। वही कुछ युवकों को थाने में ला उनके परिजनों को थाने बुलावा उन्हें समझाइश दी गई।