महिलाओं को मिला पौधारोपण का प्रशिक्षण
कोठी में स्व-सहायता समूहों के साथ 'वुमन फॉर ट्री' अभियान शुरू
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले की नगर परिषद कोठी ने 'अमृत मित्र' पहल के अंतर्गत 'वुमन फॉर ट्री' पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। गुरुवार को इस अभियान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पौधारोपण का प्रशिक्षण दिया गया। अभियान का पहला चरण वूमेन फॉर ट्री कैंपेन के तहत एक पेड़ मां के नाम अमृत मित्र इनिशिएटिव के अंतर्गत चलाया जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर यह अभियान संचालित हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड नंबर 07 में पार्क एवं बाजार स्थिति देवीगंज तालाब के पास के स्थल का निरीक्षण किया गया। गुरुवार को स्व सहायता समूह की सदस्यों ने स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फोटो और वीडियो के माध्यम से दस्तावेज तैयार किए गए। नगर परिषद कोठी के सीएमओ पंजाब सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान 5 जून 2025 से 30 अगस्त 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। इससे पारिस्थितिकी संतुलन बना रहेगा और नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली मिलेगी। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मिलेगी। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान कोठी नगर पंचायत अध्यक्ष सुखवंती बुनकर,नगर परिषद अधिकारी पंजाब सिंह,सुनीता गौतम,विक्रांत राज खटीक, एनडी तिवारी,अभिजीत सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,पंकज तिवारी,कैलाश कुशवाहा, अशोक बुनकर, शिवम गुप्ता, अंबिका सिंह बघेल सहित समस्त नगर परिषद कर्मचारी और अमृत स्वयं समूह की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।