Madhya Pradesh
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के मंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर शाजापुर कोतवाली थाने पर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के मंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर शाजापुर कोतवाली थाने पर महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। रविवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पर पहुंची और थाने पर ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत दिनों भाजपा के दो मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं । ज्ञापन में भाजपा के दोनों मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थीं।