महिला एवं बाल विकास विभाग का 'हम होंगे कामयाब' अभियान
माडल स्कूल अनूपपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “हम होगें कामयाब” पखवाड़ा दिनाँक 25.11.2024 से 10.12.2024 तक चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य मे महिला थाना अनूपपुर द्वारा आज दिनाँक 04.12.2024 को “माडल स्कूल अनूपपुर” मे जाकर विशेष जागरूकता अभियान “हम होगें कामयाब” के अन्तर्गत “राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तहत जेंडर संसाधन केन्द्रो/लोक अधिकार केन्द्र और वन स्टॉप सेंटर तथा उर्जा महिला डेस्क के बीच समन्वय कर हिंसा उन्मुलन हेतु कार्ययोजना” विषय पर चर्चा कर छात्र – छात्राओ एवं विद्यालय स्टाफ को विस्तृत जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया । जागरूकता अभियान मे “माडल स्कूल अनूपपुर” में करीब 200 छात्र – छात्राए एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे है । महिला थाना अनूपपुर स्टाफ उपनिरी. वीरेन्द्र तिवारी, आर. कपिल देव चक्रवर्ती, म.आर. प्रवीन गौतम द्वारा जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी छात्र- छात्राओ को दी गई।