Madhya Pradesh
दाल मील में महिला की साड़ी और बाल बैल्ट में फंसे
उपचार के दौरान मौत
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के माधव नगर स्थित दाल मील के बैल्ट में फसकर एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला उमरिया जिले के गोलोथर ग्राम की निवासी है और इस दाल मिल में मृतका का पूरा परिवार 3 सालों से मजदूरी का काम करता है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि माधव नगर स्थित कबीर पल्सेस दाल मील मे पति पत्नी और उसके देवर काम कर रहे थे। वही महिला की कम करने के दौरान साड़ी और बाल मशीन बैल्ट में फस गई और वह मशीन में खींच गई और महिला के सिर मे काफी गंभीर चोट आई थी और उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था जिसमे महिला की उपचार द्वारान मौत हो गईं, मृतक महिला का नाम सोनिया उर्फ मुन्नी बाई पति राजेश नगरिया निवासी उमरिया जिले के ग्राम गिलोथर है जिसका पोस्ट मार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया l