CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, अपने बेटे की शादी का सामान खरीदकर गांव लौट रही एक महिला की अचानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में चल रही शादी की सभी खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के बेटे का आज मंढा था जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन अचानक यह हादसा हो गया और शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार  
गांव मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी श्यामू पत्नी महिपाल अपने बेटे राणा की शादी के लिए सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह थाना क्षेत्र से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बेटा राणा ही बाइक चला रहा था इसी बीच पुलिया पर बाइक स्लिप हो गई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और महिला के सिर में गंभीर चोट आई,उसे निजी अस्पताल

ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बेटे की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में भी मातम छा गया है।