कटनी जिले से महिला अपने बच्चों सहित लापता
पति ने लगाई पुलिस से गुहार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई,पति परेशान होकर थाना पहुंचकर पत्नी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है। बरही पुलिस अनुसार कटनी जिले के बरही थानांतर्गत सिजहरा गांव से एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर लापता हो गई जिससे पति परेशान है।
कटनी के सिजहरा गांव निवासी हीरालाल विश्वकर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी सोना विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष,बेटा आदित्य राज विश्वकर्मा उम्र 7 वर्ष,बेटी गायत्री विश्वकर्मा उम्र 5 वर्ष को लेकर 26 सितंबर से लापता हो गई है,पीड़ित पति बरही थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा बरही पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया की मामले की गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है वही बरही थाना प्रभारी ने यह भी बताया की पीड़ित पति हीरालाल विश्वकर्मा ने पुलिस को यह भी बताया है की उसे लगता है की वह किसी व्यक्ति के साथ गई है इन्ही सभी एंगल के अनुसार पीड़ित पति की पत्नी और उसके बच्चो की तलाश की जा रही है।