कटनी, कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में एक फर्जी पत्रकार ने विवाहित महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया..जिसकी शिकायत पीड़ित पति ओर पत्नी ने महिला थाने में की है ये मामला विजयराघवगढ़ क्षेत्र का है तो विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए वही आरोपी प्रशांत  शेरा मिश्रा को 24 घंटे के अंदर पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही है। 
पीड़िता ओर उसके परिवार वालो ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी शेरा मिश्रा उसे पिछले करीब दो महीने से लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी महिला के मोबाइल पर बार-बार वीडियो कॉल करता था और उससे बात करने के लिए लगातार मानसिक दबाव बना रहा था। इस दौरान पीड़िता लगातार उसकी हरकतों से परेशान और डरी हुई थी। जब उसका पति बाहर जाता तब वो उसको परेशान करता था..घटना के बाद से पीड़िता काफी सहमी हुई थी। जब 25 जून को उसका पति वापस लौटा, तब महिला ने हिम्मत जुटाकर उसे अपनी आपबीती सुनाई। आरोप है कि वारदात के बाद से भी आरोपी  लगातार पीड़िता और उसके परिवार को डरा-धमका रहा था ताकि वे पुलिस के पास न जाएँ। इसके बावजूद, पीड़ित दंपत्ति ने हिम्मत दिखाई और न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
वही कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाने क्षेत्र में महिला के साथ एक दुष्कर्म का मामला आया है आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा के खिलाफ महिला थाना कटनी में  'शून्य' (Zero FIR) पर कायमी कर मामले को विजयराघवगढ़ थाने भेजा जा रहा है ।महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी शेरा मिश्रा के खिलाफ धारा 64(1): दुष्कर्म (Rape) धारा 78(2): पीछा करना / इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से परेशान करना (Stalking)
* धारा 332-B / 351(3): घर में जबरन घुसना और आपराधिक धमकी देना
* धारा 296-B के तहत दर्ज किया है

चूंकि मामला 6 सलैया क्षेत्र का है, इसलिए महिला पुलिस ने प्राथमिक तौर पर शून्य (Zero FIR) पर मामला दर्ज किया है। डायरी को अब संबंधित विजयराघवगढ़ थाने भेजा जा रहा है, जहाँ मामले की आगे की विवेचना की जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।

विजयराघवगढ़ क्षेत्र का मामला होने के कारण विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पीड़ित परिवार से मिले ओर उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही है वही सोशल मीडिया के माध्यम से बलात्कार के आरोपी प्रशांत शेरा मिश्रा को 24 घंटे के अंदर पुलिस के सामने सरेंडर करने को बोला है.