CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, 26 जनवरी को पूरे देश में 76 वां गणतंत्र दिवस धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। यह वह दिन है, जब हमारा संविधान प्रभावी हुआ था, भारत संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना था। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे जिले के निवासियों को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
आज फुल ड्रेस रिहर्सल थी, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया है। इसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यह सारी एक्टिविटीज यहां पर की है। विभागीय अधिकारीगण भी यहाँ पर उपस्थित थे, उनको आवश्यक दिशा निर्देश पूरे कार्यक्रम के संबंध में दिए गए, ताकि कार्यक्रम बहुत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।