CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के तार अब राजधानी पटना से भी जुड़ गये हैं। जी हां, इस बड़े मामले में अब बिहार STF और यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई की है और गुप्त सूचना के आधार पर जक्कनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शख्स का नाम राहुल कुमार सिंह और बक्सर के नैनिजोर निवासी सतीश सिंह यादव है। दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गये हैं। फिलहाल दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि 17 और 18 फरवरी को यूपी सिपाही भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा हुई थी लेकिन एग्जामिनेशन के पहले ही क्वेश्चन-पेपर लीक हो गया था !