CURATED BY – PIYUSH AGRAWAL | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मई को खरगोन पहुंचे. उन्होंने यहां कहा कि जब मैं कार्यकर्ता था तो सुबह होने वाली जनसभा से कतराता था. मुझे लगता था कि सुबह दस बजे कौन आएगा. लेकिन, मैं यहां आपको सौ-सौ बार सलाम करता हूं कि आप इतनी सुबह आ गए. माताएं-बहनें सुबह-सुबह आशीर्वाद देने आ गई. आपका इतना आशीर्वाद मिला है. मैंने पता नहीं कौन सा पुण्य का काम किया है. साथियों मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं. ये माता नर्मदा की कृपा है. नर्मदा तट पर रहने वाला मांगने वाले को निराश नहीं करता. और मैं, आज आपसे मांगने आया हूं. आपको याद होगा मैंने लाल किले से कहा था कि देश सबके विकास और सबके साथ से ही आगे बढ़ेगा. पीएम मोदी ने कहा कि ये देश आपके सभी के प्रयास से आगे चल पड़ा है. यहां इस रैली में आए हुए आपके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूं और बधाई देता हूं. आपके वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म करके भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया. बोलिये, जय श्री राम, जय-जय श्री राम. ये तो ट्रेलर है. अभी तो बहुत कुछ करना है. ये इंडिया गठबंधन वाले किसके लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वो चुनाव लड़ रहे हैं अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए. अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर के जाने लिए. इन्हें आपके सुख-दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता है. इंडिया की कहावत है, 'अपना काम बनता, भाड़ में जाए.... (जनता ने दिया जवाब). उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है, निराश है. उसे हताशा ने कहां ले जाकर पटका है? वो कह रहे हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो. भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य.
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ। कहा कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम चरम पर है। भारत में वोट जिहाद चलेगा या  राम राज्य। पाकिस्तान के आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे है, यहां भी कांग्रेस के लोग कह रहे मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की बात कह रहे हैं। कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ नारा लगा। पूरा पांडाल मोदी-मोदी के नारों से एक नहीं कई बार गूंजा।
 नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम चरम पर है। भारत में वोट जिहाद चलेगा या  राम राज्य। पाकिस्तान के आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे है, यहां भी कांग्रेस के लोग कह रहे मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की बात कह रहे हैं। कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ नारा लगा। सोचिये कांग्रेस कहा पहुंच गई है। क्या यहां वोट जिहाद चल सकता है। साथियों कांग्रेस के इरादे खतरनाक हैं। एक महिला ने कहा मैं राम मंदिर जाऊंगी, उसे टार्चर किया, उसने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस के शाहजादे का इरादा सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की सोच है। कांग्रेस में चर्चा हुई है मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। अब मुद्दा नहीं बचा तो मोदी को हराना मुश्किल है। मोदी को झूठे आरोप में फ़साओ, संविधान को लेकर झूठ फला रहे है।
कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है. वो आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे. मैंने कांग्रेस के दिमाग के एक्सरे कर रखा है. ये क्या करेंगे, क्या सोचेंगे, मेरे एक्सरे में सब दिखता है. वो आपके बैंक, गहनों, बहू शादी में लेकर क्या लेकर आई, पत्नी शादी में क्या लेकर आई, इन सबका एक्सरे करेंगे. अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा है तो आधा ले लेगी. अगर दो साइकिल है, तो एक ले लेंगे. अगर आपका मंगलसूत्र है, तो गया. इन सबसे आपको आपका वोट बचाएगा. आप मोदी को वोट दीजिए और मोदी आपके लिए लड़ता रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मतदान की अपील
आपके एक वोट की ताकत देखिए, आपके एक वोट ने 500 साल की प्रतिक्षा खत्म करके भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया। ये तो सिर्फ ट्रेलर है ट्रेलर, अभी तो बहुत कुछ करना है।" इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "इंडी गठबंधन वाले किस लिए चुनाव लड़ रहे हैं? अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए... अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए.इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता।" यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने खरगोन में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कही। पीएम ने खरगोन- बड़वानी ओर खण्डवा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा ये आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह-सुबह जल्दी वोट देकर यहां आया हूं। लोकतंत्र में एक नागरिक के नाते मेरा जो कर्तव्य है, उसको मैंने निभाया है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि बड़े उत्साह और उमंग के साथ आपको भारी संख्या में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा साथियों ये तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। इस चुनाव में आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट आपकी कमाई बढ़ाएगा। युवाओं के रोजगार के अवसर बनाएगा। मजबूत भारत बनाएगा। इसलिए मैं हिंदुस्तान के कोन-कोने में जाकर देशवासियों से आशीर्वाद मांग रहा हूं। दूसरी तरफ ये इंडि गठबंधन वाले किस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं, अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए। 
आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है। आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया। आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। आपके एक वोट ने मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की गारंटी दी। आपके एक वोट ने युवाओं के भविष्य को संवार दिया, अपार अवसर खड़े कर दिए। आपके एक वोट ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया।".