भय और नफरत के खिलाफ प्रेम, भाईचारे की विचारधारा को स्थापित करेंगे: आशीष तिवारी
युकां नेता ने जीतू पटवारी, समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
भोपाल, कॉंग्रेस नेता एवं प्रदेश सचिव आशीष तिवारी ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,विधायक जयवर्धन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की ।
युकां नेता तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा में युवाओं की हिस्सेदारी समेत विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा हम सभी मिलकर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व एवं जनमानस के सहयोग से प्रदेश में व्याप्त सामंतशाही और नफरत की राजनीति को खत्म कर गांधी और नेहरू की विचारधारा को स्थापित करेंगे। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी नफरत,भय ,हिंसा के खिलाफ प्रेम,भाईचारे और अहिंसा की आवाज हैं हम सब कांग्रेस के सिपाही उनके हर संघर्ष में साथ खड़े हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड