तिहाड़ क्यों गए थे राजपाल यादव?
5 करोड़ लोन का पूरा सच? पैसे नहीं ईमान की लड़ाई?
क्यों चर्चा में राजपाल यादव?
राजपाल यादव कुछ वक्त पहले चैक बाउंस मामले में चर्चा में रहे थे. उनके ऊपर 5 करोड़ का कर्ज था जिसे लेकर उन्हें कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भी रहना पड़ा था. फिलहाल वो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला में नज़र आ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक पॉडकॉस्ट में 5 करोड़ विवाद मामले में बात की है.
क्या है 5 करोड़ लोन का सच?
राजपाल यादव से जब सवाल किया कि 250 फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता, क्या इतना पैसा नहीं कमा पाए कि 5 करोड़ का कर्ज चुका सकें. जवाब में उन्होंने कहा-यही बात तो किसी को समझ नहीं आ रही है, कि 2005 में अगर सिर्फ मिट्टी लेने जाएं तो मेरे पास 10 करोड़ की मिट्टी मिल जाएगी जिस पर मकान बना है. फिर इस लोन के पीछे की सच्चाई क्या है? यही समझना जरूरी है.
क्या ये सिर्फ लोन का मसला नहीं है?
राजपाल यादव ने कहा कि मैं लोगों को हंसाता जरूर हूं, लेकिन जब परिवार, समाज और रिश्तेदारी की बात होती है मैं उसे हमेशा सीरियसली लेता हूं. फिर पिछले 14 साल से ये मामला इतना क्यों खिंच रहा है. एक आदमी निकल कर बोलता है कि मेरा 5 करोड़ तो तीन मुकदमें में खत्म हो गया होगा, तो क्या आरोपी के 5 करोड़ इस केस में खत्म नहीं हुए होंगे. राजपाल ने कहा-अगर ये सिर्फ 5 करोड़ का मसला होता तो 2012 में ही निपट गया होता.
क्या है पूरा मामला?
5 करोड़ रुपए ने जो 17 करोड़ को डुबोने का काम किया है. उसका क्या? उस वक्त मेरी 17 करोड़ की फिल्म डुबो दी. ऑनर ने जिसे 70 पर्सेंट तक देख लिया था. उसके बाद वो पांच करोड़ रुपए का कर्ज पड़ा था. 12 करोड़ तो फिल्म पर ऑलरेडी खर्च हो चुके थे. उसके बाद फिल्म के रिलीज़ पर काफी खर्च हो गया था.
पार्टी ने 20 करोड़ का नुकसान करवाया?
इस प्रोजेक्ट को बनाने में कुल मिलाकर 22 करोड़ का खर्च हुआ. जब तक जनता के बीच ये प्रोजेक्ट न आ जाए इसे ज़ीरो कहने का या करने का अधिकार किसी को नहीं है. 2012 से इस 5 करोड़ का इंटेंशन क्या था? मेरा क्या गुनाह था? फिल्म 1000,1200 थियेटर में रिलीज़ होने जा रही है. लेकिन इसे नहीं चलने दिया गया. अभी अदालत आई भी नहीं थी, आपने 22 करोड़ रुपए मार दिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके. राजपाल यादव ने कहा कि ये सारा मामला गलत इंटेंशन का है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड