झारखंड में कुल 9 नगर पंचायतें हैं. ये हैं- बंशीधर नगर (गढ़वा), मांझिआंव (गढ़वा), हुसैनाबाद (पलामू), हरिहरगंज (पलामू), छतरपुर (पलामू), लातेहार, कोडरमा, डोमचांच (कोडरमा), बड़की सरैया (गिरिडीह), धनवार (गिरिडीह), महागामा, राजमहल (साहिबगंज), बरहरवा (साहिबगंज), बासुकीनाथ (दुमका), जामताड़ा, बुंडू (रांची), खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम).

झारखंड में नगर पंचायत और नगर परिषद के परिणाम भी सामने आ चुके हैं. इनमें 17 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, 10 पर भाजपा समर्थित, 9 पर झामुमो समर्थित, 2 पर कांग्रेस समर्थित और 1 पर सीपीआई(एमएल) समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के तहत हुसैनाबाद से अजय भारती, हरिहरगंज से कुमारी शीला चौधरी, छत्तरपुर से अरविंद गुप्ता, श्री बंशीधरनगर से साधना देवी, मझिआंव से सुमित्रा देवी, कोडरमा से साजिद हुसैन लल्लू, बासुकीनाथ से वीणा देवी और जामताड़ा से आशा गुप्ता निर्दलीय के रूप में जीते.

भाजपा समर्थित विजेताओं में लातेहार से महेश सिंह, डोमचांच से उमेश वर्मा, बड़कीसरैया से शोभा देवी, महागामा से प्रबोध सोरेन, बरहरवा से अर्पिता दास और खूंटी से रानी टुटी शामिल हैं. झामुमो समर्थित प्रत्याशियों में राजमहल से केताबुद्दीन, बुंडू से जितेंद्र उरांव, सरायकेला से मनोज कुमार चौधरी और चाकुलिया से सोमवारी सोरेन विजयी रहे, जबकि धनवार से विनय कुमार सांथालिया सीपीआई(एमएल) समर्थित प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए.

नगर परिषद अध्यक्ष पद के परिणामों में गढ़वा से आशीष सोनी, विश्रामपुर से गीता देवी, चतरा से अताउर रहमान, झुमरीतिलैया से रमेश हर्षधर, गोड्डा से सुशील रमानी, पाकुड़ से शबरी पाल, चिरकुंडा से सुनीता देवी, सिमडेगा से ओलिवर लकड़ा और कपाली से परवेज आलम निर्दलीय श्रेणी में जीते. भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में मधुपुर से मीति कुमारी, मिहिजाम से जयश्री देवी, लोहरदगा से अनिल उरांव और गुमला से शकुंतला उरांव विजयी रहे.

झामुमो समर्थित प्रत्याशियों में साहिबगंज से रामनाथ पासवान, दुमका से अभिषेक चौरसिया, चक्रधरपुर से शनि उरांव, चाईबासा से नितिन प्रकाश और जुगसलाई से नौशान खान ने जीत दर्ज की. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में फुसरो से निर्मला देवी और रामगढ़ से कुसुमलता कुमारी निर्वाचित हुईं. घोषित परिणामों से स्पष्ट है कि राज्य के शहरी निकायों में इस बार बहुकोणीय मुकाबला रहा और मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों, व्यक्तिगत छवि और जमीनी सक्रियता को अहमियत दी.