पठान किसे किश करेगा
फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब
Shah Rukh Khan Ask SRK Session: सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म पठान की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज़ है. इन दिनों शाहरुख 'पठान' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच शनिवार को एक्टर ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब मजेदार जवाब दिए.
यूजर ने शाहरुख से मांगी पठान की दो टिकटें
आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक यूजर ने पूछा कि 'बुक माय शो क्रैश हो गया है. क्या आप मुझे दो टिकट दे सकते हैं ताकि मैं फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सकूं'. इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'नहीं, टिकट तो तुमको खुद ही खरीदनी पड़ेगी. क्रैश हो या नहीं.' इस बीच एक फैन ने शाहरुख से फिल्म पठान किस सीन को लेकर सवाल कर लिया, जिसका जवाब देकर शाहरुख ने महफिल लूट ली.
पठान ने फिल्म में किसे किस किया ?
यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, पठान किसे किस करेगा? इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, 'पठान किस करने नहीं किक करने आया है'. इसके अलावा एक यूजर से कहा कि वह 26 जनवरी को परेड देखने के बाद पठान फिल्म को देखेगा. इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरख ने लिखा, '26 जनवरी की परेड बहुत इम्पोर्टेंट होती है. यह हमें अपने गणतंत्र का सम्मान करने का मौका देती है. परेड के बाद तुम पठान का लुत्फ उठाना.'
इस दिन रिलीज होगी 'पठान'
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इससे पहले वह 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी एक्शन फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. ये मूवी रिपब्लिक डे से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. शाहरुख खान पिछली बार जीरो फिल्म में नजर आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड