CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

 शहडोल, स्थानीय घरौला तालाब के नीचे व बस स्टेण्ड स्थित श्रीजी प्लाजा के ठीक पीछे निर्माणाधीन मकान से लोहे की छड (राड) चुराते समय एक किशोर विद्युत तार की करंट के चपेट में आ गया। परिणाम स्वरूप उसका एक पैर बुरी तरह से जल गया। यह घटना आस-पास के लोगो द्वारा शुक्रवार की दोपहर लगभग सवा तीन बजे की बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इमली टोला जो कि घरौला तालाब की भीट में स्थित है का निवासी किशोर जिसकी उम्र लगभT 15-16 वर्ष की बताई जा रही है वह मुकेश गुप्ता पिता अर्जुन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान की छत में लोहे की छड़ चुराने में जुटा था। उसी छत के ऊपर से 33 के.वी हाई टेंशन विद्युत तार की लाइन थी जैसे ही उसने लोहे की एक नग सम्पूर्ण सरिया को उठाकर निर्माणाधीन मकान के पीछे फेंकना चाहा उसी दौरान लोहे की राड़ विद्युत लाइन से टच हो गई। जिस कारण लाइट ट्रिप हो गई और किशोर जलने लग गया। इसी दौरान छत के नीचे वह गिर गया। उधर मुकेश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान की लाइन जिस विद्युत पोल से थी वह भी जलने लग गई। शोर-शराबा होने के बाद आस-पास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और किसी ने 100 डायल के अलावा विद्युत विभाग को घटना की सूचना दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग के कर्मचारी भी अपने अपने वाहनो से आये जहाँ पर पंचनामा बनाया गया। इस घटना के बाद गंभीर रूप से जले किशोर को इलाज हेतु बिरसा मुण्डा मेडिकल कालेज ले जाया गया है।
चोरो के साथी फरार...
इस घटना के बाद लोहे की छड़ चुराने वाले किशोर के दो अन्य साथी घटना स्थल से भाग गये। घटना की खबर लगने पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद सुशील रजक उर्फ शिल्लू भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि काफी समय से उनके मोहल्ले में चोरियां हो रही थीं। यहां तक कि हनुमान जयंती के अवसर पर घटना स्थल के समीप बने हनुमान मंदिर से चांदी का हार अज्ञात चोर दिन दहाडे चुरा ले गये थे। इसके अलावा चोरी की छिट पुट वारदांते यहाँ पर अक्सर होती हैं।