CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को आज अपने भ्रमण के दौरान जॉच समय उपार्जन केन्द्र के खरीदी स्थल अम्बिका सोया प्लांट पर कृषकों द्वारा बताया गया कि सुपरवाईजर निरंजन के द्वारा सभी कृषकों के साथ-साथ समिति कर्मचारियो को कई परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है, जैसे कि किसानों की एंट्री के लिए समय पर गेट न खोलना, कि‍सानों की समय से पहले खरीदी बंद करा देना, सभी से अभ्रदता से बातचीत करना ऐसी कई समस्याएं सभी द्वारा बताई गई एवं स्वयं मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण टीम द्वारा देखी गई।

 कलेक्टर  ने गोदाम सुपरवाईजर द्वारा किये गये कृत्य से सोयाबीन खरीदी कार्य लगातार प्रभावित होने पर अम्बिका सोया प्लांट में संचालित सोयाबीन उपार्जन केन्द्र का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए अम्बिका सोया प्लांट गोदाम को उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया है।  उन्होंने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि भण्डारित स्कन्ध का रख रखाव गोदाम संचालक सुनिश्चित करेगे। सेवा सहकारी समिति केवलारी द्वारा संचालित सोयाबीन उपार्जन केन्द्र का उपार्जन स्थल जिला उपार्जन समिति द्वारा लिये गये निर्णय उपरांत स्थानांतरित कर दिया है जिसके अनुसार उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति केवलारी अम्बिका सोया प्लांट पथरिया के स्थान में संशोधित करते हुए नवीन उपार्जन केन्द्र स्थल मंगलमूर्ति वेयर हाउस सूखा किया गया है।