CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, आर एन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा देकर जब  सेंटर से बाहर निकले तब विद्यालय के अध्यापक उनसे मिले तथा उन सबसे आज के पेपर के  बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने बोला कि आज का उनका पेपर बहुत ही अच्छा हुआ और हमारे अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा जो सिलेबस कराया गया था उसी से प्रश्न आए हुए थे। जितने भी छात्र व छात्राओं से बात की गई सभी बहुत खुश थे। जिनमे मनप्रीत, अदीब, खुशी, वंदना, दक्ष, प्रभजोत, अनस, जोया अज़रा, दीया, अभिलाषा तनु रिया , हर्ष, अंश वामीश अमन प्रिंश युवराज, पुष्कर आदि छात्र-छात्रांए मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यापक बच्चों को हौसला देने के लिए सुबह पेपर से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों से मिले व उनका उत्साहवर्धन किया व बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। पेपर छूटने के बाद भी बच्चों से मिले व पेपर की जानकारी प्राप्त की जिससे बच्चे बहुत खुश हुए।