शाजापुर में मौसम बन रहा मुसीबत
कभी गर्म, कभी सर्द हो रहे मौसम से नहीं बैठ रहा तालमेल, हजारों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, दिन मे गर्मी, रात में सर्दी तो कभी दिन में सर्द हवाएं ओर रात में सर्दी में गिरावट आना। तो कभी रात में मौसम सर्द होना। इन दिनों मोसम के यही हाल हैं, जिससे शहरवासियों का तालमेल नहीं बैठ रहा है। परिणाम स्वरूप हजारों लोग प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी, बुखार के अलावा खांसी और कमजोरी की शिकायत लेकर जाने वालों की संख्या ज्यादा है।
दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी होने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। सर्दी-खांसी, बुखार व अन्य बीमारियों सहित अन्य बीमारियों के हजारों मरीज एक सप्ताह में अस्पताल पहुंच चुके हैं। कुछ दिन पहले सर्दी से लोग ठिठुर रहे थे। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और तापमान 30 डिग्री को पार कर गया, जिससे लोगों के पसीने छूटने लगे थे। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 28 डिग्री था, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से लोगों को धूप में भी ठिठुरना पड़ रहा था। ऐसे में खान-पान के साथ ही रहन-सहन में आमजन को खासा ध्यान देना पड़ रहा है। बता दें कि तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग मौसम से संतुलन नहीं बना पा रहे हैं और सर्दी-खांसी के साथ ही बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर इमरान खान ने बताया कि जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा है जो बार-बार हो रहे मौसम परिवर्तन की वजह से है। इसके लिए लोगों को चाहिए कि वे मॉस्क पहने और अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं। ज्यादा परेशानी होने पर वे अपने चिकित्सक से सलाह लें।