स्वच्छ दमोह, सुंदर दमोह बनाना है, इसे हमें अपने संस्कारों में लाना चाहिये : जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल
ब्लैक स्पॉट को अगले हफ्ते के अंदर ग्रीन स्पॉट में कन्वर्ट किया जायेगा : कलेक्टर
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रदेश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, इसी के तहत आज जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों के लोगों तथा नागरिकों ने जिला अस्पताल में सफाई, धुलाई और पलंग की पेंटिंग का कार्य किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर मुकेश जैन, सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय, गौरव पटेल, मोंटी रैकवार, धीरज कुमार सिटी चीफ, नर्मदा सिंह एकता, कृष्णा पटेल, संतोषी पटेल, वरिष्ठ पत्रकार आजम खान, इंद्र जीत अरोरा, अन्य सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों सहित आम नागरिकगण मौजूद थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत गौरव पटेल ने कहा स्वच्छता ही सेवा है, सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि स्वच्छ दमोह सुंदर दमोह बनाना है, इसे हमें अपने संस्कारों में भी लाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, सिर्फ 2 अक्टूबर तक ही नहीं हमें निरंतर सफाई करते रहना चाहिये। आज सभी ने हॉस्पिटल में तीन काम किए गए जिनमें सफाई, धुलाई और जो पलंग खराब हो गए हैं उनकी पेंटिंग का कार्य भी किया गया। सभी संगठन और बच्चों ने मिलकर बीड़ा उठाया है कि जिला अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
उन्होंने कहा बहुत से युवा गुटका का सेवन करते हैं, जिससे युवा गुटके का शिकार हो रहे हैं, जिससे उन्हें कैंसर होने का खतरा रहता है। श्रीमती पटैल ने सभी से आग्रह करते हुए कहा है हॉस्पिटल, मंदिर और भी सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर ना थूकें, आज हॉस्पिटल में सबसे ज्यादा गुटके का थूक दिखाई दिया हैं, सभी से आग्रह है कि इससे बचें।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह के सामाजिक संगठन और यहां के जागरूक नागरिक हर हफ्ते रविवार को श्रमदान और मानव सेवा की गतिविधियों में शामिल होते हैं, यह हमारा लगातार 16 वां रविवार था, 9 जून से यहां कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है उसके बाद लगातार कार्यक्रम चल रहा है। आज इसी सिलसिले में जिला अस्पताल को चुना गया था जिला अस्पताल में तीन कंपोनेंट लिए थे, पहला सफाई जिसके तहत रेन बसेरा परिसर के पास पूरा क्लीन किया गया है, वह एक ब्लैक स्पॉट था जिसको अगले हफ्ते के अंदर ग्रीन स्पॉट में कन्वर्ट किया जायेगा। वहां पर लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सफाई की है।