विधायक देवेंद्र निम की अगुवाई में पानी रैली
किसानों को जल संरक्षण का संदेश
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, ग्राम सर्सिना में विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम की अगुवाई में कृषि विभाग और ग्राम वासियों द्वारा पानी रैली निकाली गई। जिसमें जल है कल है ,पानी बचाओ पर्यावरण बचाओ, खेत का पानी खेत में गांव का पानी गांव में जैसे नारों के साथ बड़ी संख्या में किसानों द्वारा भाग लिया गया और पूरे गांव में ग्राम वासियों को पानी के बचाने और उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद सर्सिना गांव में ही एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, विशिष्ट अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक डॉ वीरेंद्र गंगवार, उप कृषि निदेशक सहारनपुर डॉ राकेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी उमराव सिंह तथा अन्य वरिष्ठ और सम्मानित किसानो और मातृशक्ति द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड यात्रा और वाटरशेड डेवलपमेंट के बारे में किसानों को बताते हुए खेत का पानी खेत में, मेड़ बनाने ,तालाबों का जीर्णोद्धार करने आदि के बारे में बताते हुए भूगर्भ को कैसे रिचार्ज किया जाएगा बताया गया इसके अतिरिक्त उपलब्ध जल का कैसे समुचित और एफिशिएंट उपयोग किया जाएगा इस बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। अंत में भूपेंद्र मलिक एसएमएस उप कृषिनिदेशक कार्यालय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड