CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, जिले में जल संरक्षण को लेकर शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया महत्वाकांक्षी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ जनान्दोलन का रूप ले रही है। यह अभियान पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। इसमें जल संरक्षण, रेनोवेशन, जलसंरचनाओं का पुनर्जीवन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी तारतम्य में जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था अभिनव समाज सेवी समिति डोला तथा सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं के सहयोग से बिजुरी के भालूगुड़ार तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की गई। इसी प्रकार नवांकुर संस्था शुभम समाजसेवी संस्थान के वॉलिंटियर्स द्वारा जैतहरी के अमहाई तालाब की साफ सफाई की गई।   

दीवार लेखन और रैली से बढ़ी जागरूकता 

अनूपपुर जिले में दीवार लेखन और जागरूकता रैली के माध्यम से जल संरक्षण की प्रेरणा दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘बूंद-बूंद में शक्ति है, जीवन की यह भक्ति है’’ जैसे प्रेरक नारों का उपयोग कर जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
युवाओं ने जल संरक्षण का लिया संकल्प 
जिले में विकासखंड जैतहरी के वेंकटनगर अंतर्गत ग्राम गोधन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं आनंद सोशल वेलफेयर सोसाइटी धनगवां पूर्वी के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रमुख उद्देश्यों एवं जल संरक्षण के प्रति आम जनों को जागरूक किया जा रहा है तथा जल स्त्रोतों के रखरखाव के प्रति लोगों को दीवार लेखन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।