135 आवास योजना हितग्राहियों को दी गयी चेतावनी
निर्माण कार्य चालू करे नहीं तो.....
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
अंजड़/बड़वानी, 135 आवास योजना वालों को दिया गया नोटिस मकान निर्माण नहीं करने वालों को सीएमओ राकेश चौहान जी के द्वारा जाकर मकान मालिकों से चर्चा की और पहली किस्त मिलने वालों को हिदायत दी गई आप जल्दी निर्माण कार्य शुरू करे अन्यथा आपके ऊपर कारवाई होगी और जो पैसा किस्त का मिला है वह भी वापस जमा करना पड़ेगा दो वर्ष पूर्व में जिन हितग्राहियों को आवास योजना की प्रशासन की ओर से किस्त डाली गई और उन हितग्राहियों के द्वारा अभी तक निर्माण कार्य नहीं प्रारंभ किया गया उनको नगर परिषद द्वारा किस्त के रूपये जमा करने का नोटिस दिया जा रहा है और आवास योजना की आखिरी किस्त जिनकी बाकी है वह किस्त भी शासन द्वारा जैसे ही आवास योजना की किस्त के रूपये आयेगे तुरंत हितग्राहियों के खाते में भेज देंगे उक्त जानकारी सीएमओ राकेश चौहान जी के द्वारा दि गई.