CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, विधासभा निर्वाचन 17 नवम्बर 2023 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दमोह विधनसभा के विभिन्न गांवों के मतदान केन्द्रों पर डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह के साथ स्वीप समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम चौपाल में नुक्कड़ नाटक की मंडली के मध्यम से गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश बुंदेली गीत, राई, नुक्कड नाटक के माध्यम से दिया। जिसके अंतर्गत ग्राम चौपाल ग्राम आनू, बांदकपुर, सलैया, अरोरा, मराहार आदि विभिन्न गावों के ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध जनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करने हेतु आग्रह किया गया।
ग्राम चौपाल में स्कूल के छात्रो को लोकतंत्र एवं मतदाता जागरूकता के नारे लगवाए गए।