CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इस तारतम्य में बुधवार को कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले के अशासकीय विद्यालय मां उमिया ज्ञानपीठ उमावि के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे पहुंच कर ग्राम सम्पर्क कर मतदाताओ को मतदान की उपयोगिता, अनिवार्यता, अधिकार एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। दरअसल कलेक्टर द्वारा जिले की अशासकीय शालाओ के संचालकों के साथ स्वीप मीटिंग कर स्कूल के छात्र-छात्राओ को नुक्कड़ नाटक, ग्राम सम्पर्क के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गये थे।