दून हिल्स एकेडमी स्कूल में वालीबाल टूर्नामेंट हुआ आयोजित
विभिन्न स्कूलों की टीमों ने उत्साह से लिया भाग
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद, देवबंद के दून हिल्स एकेडमी स्कूल में वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने उत्साह से भाग लिया। छात्राओं के फाइनल मैच में स्किल्ड पब्लिक स्कूल सहारनपुर और छात्र वर्ग में ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट में दून हिल्स एकेडमी की मेजबान टीम के अलावा दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता, रेडियंट पब्लिक स्कूल नानौता, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल तल्हेड़ी बुजुर्ग और स्किल्ड पब्लिक स्कूल सहारनपुर की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के बीच 10 मैच खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने फीता काटकर किया। छात्राओं की अंडर 16 का फाइनल मुकाबला दून हिल्स एकेडमी देवबंद व स्किल्ड पब्लिक स्कूल सहारनपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें सहारनपुर की टीम विजयी रही। जबकि छात्रों के अंडर 16 का फाइनल कैंब्रिज पब्लिक स्कूल तल्हेड़ी बुजुर्ग व ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता के बीच हुआ। जिसमें नानौता की टीम ने बाजी मारी। वहीं, अंडर 14 छात्र वर्ग फाइनल में भी स्किल्ड पब्लिक स्कूल सहारनपुर की टीम ने बाजी मारी। चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा व प्रधानाचार्य डा. अंजली वर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।