CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनुपपुर, अनुपपुर में 18/10/2024 की रात्रि 10बजे के आस पास विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के सक्रिय कार्यकर्ता एव सजग नागरिक ललित कुमार दुबे रामभुवन मिश्रा एवं हिमांशु गुप्ता द्वारा दो संदिग्ध गाड़ी चोरी को पकड़ कर कोतवाली पुलिस अनुपपुर के सुपुर्द किया 
घटना विवरण। 18तारीख  रात्रि संदिग्ध हालत में खड़ी  बिना नंबर एक टू वीलर मोटर साइकल श्री त्रिभुवन मिश्रा जी के घर एव दुकान के पास थी जिसकी जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस द्वारा गाड़ी जप्त कर थाने ले जाया गया उस गाड़ी के मालिक को भी गाड़ी  पहचान हेतु पुलिस द्वारा साथ लाया गया था  गाड़ी त्रिभुवन मिश्रा जी के घर के पास खड़ी होने के कारण पुलिस द्वारा त्रिभुवन मिश्रा जी से गाड़ी के बारे में पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर पर न रहने के दौरान कोई गाड़ी खड़ी कर गया होगा , पुलिस द्वारा गाड़ी ले जाने के कुछ समय बाद लगभग एक घंटे बाद दो लड़के जो संदिग्ध है उनके द्वारा। त्रिभुवन मिश्रा जी की दुकान में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया की हम यह गाड़ी खड़ी करके गए थे गाड़ी लेने आए है , जिस पर मिश्रा जी को शक हुआ तो उन्होंने बहाना बना कर उन्हें दुकान पर बैठने कहा और अपने मित्र ललित दुबे एवं हिमांशु गुप्ता को कॉल कर जानकारी दी जिस पर ये दोनो वहां पहुंच गए एवं कोतवाली पुलिस प्रमुख श्री अरविंद जैन जी को फोन कर जानकारी दी इसी बीच आरक्षक राशिद खान वहां से निकल रहे थे तब ये देख रुक कर जानकारी ली एवं हमराह  स्टाफ को बुलवा कर संदिग्ध दोनों रवि राठौर एवं दीपक राठौर को कोतवाली  पहुंचाया जहां इन दोनों संदिग्ध रवि राठौर एव दीपक राठौर निवासी पटोरा टोला अनुपपुर से पुलिस पूछताज कर रही है ।। एवं 4 दिन पूर्व चोरी गई गाड़ी इनके पास कैसे आई इसकी जानकारी निकल रही है।