कटनी में वायरल वीडियो से मचा बवाल
कांग्रेस पार्षद जयशंकर उरमलिया से सरेआम मारपीट, एसपी से की शिकायत
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के विजयराघवगढ़ में वार्ड क्रमांक-2 के कांग्रेस पार्षद जयशंकर उरमलिया से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग पार्षद को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटते नज़र आ रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल मच गई है।
पार्षद जयशंकर उरमलिया ने आरोप लगाया है कि यह हमला स्थानीय विधायक संजय पाठक के समर्थकों ने किया है। उनका कहना है कि जब वे विजयराघवगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे, तो वहां भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पार्षद उरमलिया ने इस मामले की शिकायत कटनी एसपी से की है और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह नगर परिषद में वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं, जिससे सत्ता पक्ष के लोग उनसे नाराज हैं। यही वजह है कि उनके साथ आए दिन विवाद और धमकियां दी जाती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने विधायक के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे वे अब जिला स्तर पर शिकायत करने मजबूर हुए हैं। कांग्रेस पार्षद जयशंकर उरमलिया ने कहा कि उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा है। वार्ड के विकास की बात करता करते है, इसीलिए मुझे पीटा गया और रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। वही उलटा ही उन्हीं के खिलाफ विजयराघवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। वही इस मामले में कटनी के एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।..इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय राजनीति को गर्मा दिया है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर पाती है या नहीं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड