विंध्य आईकॉनिक सोल्जर सम्मान 2024 का कार्यक्रम हुआ संपन्न
कार्यक्रम में आकर अभिभूत हुए धारावाहिक महाभारत के द्रोणाचार्य और आमंत्रित अतिथिगण
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, देश के अमर शहीदों के परिजनों को समर्पित स्नेहा इवेंट मुंबई और सत्यार्थी फिल्म्स रीवा के भावभीने कार्यक्रम में आकर अभिभूत हुए धारावाहिक महाभारत के द्रोणाचार्य और आमंत्रित अतिथिगण। प्रदर्शित फिल्में देखकर हिचकियां लेकर रोए परिजन। सेना के अधिकारियों, अमर शहीदों के परिजनों और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों से खचाखच भरा रहा माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम। बैठने की जगह नहीं मिलने पर उदास होकर लौटे बहुत से दर्शन।
फिल्मों के प्रदर्शन के साथ उपस्थित गायक कलाकारों ने बांधा समां जिनमें जतिन श्राफ और अरमान अली मुंबई से, रीता केवट सतना से के अलावा रिदम म्यूजिकल ग्रुप से उपस्थित हुईं गुंजन शुक्ला और संध्या वर्मा।गत दिवस माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्नेहा इवेंट मुंबई और सत्यार्थी फिल्म्स रीवा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह.... जो नई पीढ़ी के को देशप्रेम के जज्बे के साथ सेना में जाने की प्रेरणा देने के लिए किया गया था, भारतीय सेवा के अमर शहीदों के परिजनों को समर्पित रहा,दर्शकों के साथ आमंत्रित अतिथियों की भी संवेदना को छूने वाले इस आयोजन में बोलते हुए मध्यप्रदेश के यशस्वी डिप्टी चीफ मिनिस्टर माननीय राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस तरह की आयोजन देशप्रेम की भावना का प्रचार प्रसार करते हैं और युवाओं के भीतर सेना में जाने की ललक पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विंध्य का मान बढ़ेगा।आयोजन की तारीफ करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा कि सत्यार्थी फिल्म और स्नेह इवेंट के इस आयोजन में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा उन्होंने कहा कि विंध्य में बहुत संभावनाएं हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने स्नेहा इवेंट्स के विष्णु मिश्रा और सत्यार्थी फिल्म की डॉक्टर आरती तिवारी और सत्येंद्र सेंगर को बधाई दी.. और कहा कि रीवा जब उन्हें बुलाएगा तब वे ऐसे आयोजनों में वरीयता से आएंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा सिंह बागरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में वे पहली बार शामिल हुई है और पूरे कार्यक्रम के दौरान कई बार उनकी आंखें भीगती रहीं। उन्होंने कहा कि वीर नारियों की उपस्थिति में फिल्म प्रदर्शन के दौरान और मंच पर उन वीर नारियों के आगमन से वे भावुक हो गई थीं। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम ने उनकी आत्मा को छुआ ।
विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वे कॉर्पोरेट जगत के आदमी है मगर जब आयोजकों ने उन्हें सेना को समर्पित इस कार्यक्रम में बुलाया तब वे खुद को आने से नहीं रोक सके। देशप्रेम की भावना को जगाने वाले.. भविष्य के ऐसे कार्यक्रमों में वह जरूर आएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय सेवा के सीनियर वेटरन ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह ने सेना में विंध्य के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि नई पीढ़ी को सेना से जोड़ने वाले इस तरह के आयोजन और भी होने चाहिए और जिसमें सेना से जुड़े हुए लोगों को विभिन्न संस्थाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के साथ बिठाना चाहिए।इस दौरान मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल पी गंगा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा कर्नल ज्ञानेंद्र सिंह जी मंच पर विराजमान रहे
आयोजन का सफल संचालन डॉक्टर आरती तिवारी के साथ सत्येंद्र सेंगर और विजय बहादुर सिंह ने किया।दर्शक दीर्घा की प्रथम पंक्ति में विराजमान अमर शहीदों के परिजनों में शौर्य चक्र विजेता
अमर शहीद सूबेदार कर्णवीर सिंह के पिता मेजर रवि प्रताप सिंह और मां मिथिलेश सिंह , वीर चक्र विजेता अमर शहीद लांसनायक दीपक सिंह के पिता सुधाकर सिंह और बड़े भाई प्रकाश सिंह, अमर शहीद मेजर आशीष दुबे के पिता डॉ
शिवकुमार दुबे और माता श्रीमती गीता दुबे, अमर शहीद लांसनायक सुधाकर सिंह की पत्नी श्रीमती दुर्गा सिंह और उनके पिता मानेंद्र सिंह,सेना मेडल विजेता अमर शहीद कालू प्रसाद पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामकली पांडे, और भतीजे रामसागर पांडे, अमर शहीद सिपाही राम सजीवन जयसवाल की पत्नी श्रीमती देववती जायसवाल और पुत्र उदय जायसवाल, अमर शहीद सिपाही अवधेश सिंह तोमर की बेटी श्रीमती तुलसी सिंह, अमर शहीद नायक कन्हैया लाल सिंह की पत्नी श्रीमती सुधा सिंह, सपरिवार अमर शहीद नायक बाबूलाल सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती राज दुलारी सिंह सपरिवार, अमर शहीद उमेश शुक्ला की पत्नी श्रीमती सरोज शुक्ला और उनके भाई राम उजागर पांडे और अमर शहीद सब इंस्पेक्टर बंशीधर तिवारी की धर्मपत्नी अपने पुत्र मकरध्वज तिवारी के साथ विराजमान रहीं।कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रभाव के लिए मनोज बैरिहा उपस्थित हुए जिन्होंने प्रदर्शित फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया था।सभागार में रिदम ग्रुप के डॉ विनोद तिवारी के अलावा लोक गायिका मणिमाला सिंह और रेखा सिंह के साथ श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, कवित्री डॉक्टर सरिता सलिल और ज्योत्सना सिंह मझियार उपस्थित रहीं, आयोजन में कई पूर्व सैनिकों में कैप्टन के एस परिहार, संजय सिंह, लखेश्वर सिंह, दिवाकर सिंह, देवेंद्र सिंह चूंद के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिन में डॉक्टर मनमोहन सिंह, सेंगर हेल्थ ड्रामा सेंटर, श्री बृजेंद्र सिंह होटल लैंडमार्क, अनिरुद्ध सिंह होटल शार्क इन,
श्रीपाल शर्मा हार्वर्ड इंग्लिश स्कूल, श्री रितेश केसरवानी शिवम डिजिटल, अभिनेत्री श्रीमती अंजलि पयासी , वरिष्ठ समाजसेवी रमेश नागर, प्रशांत सिंह लखनवाह जनपद सदस्य रामपुर, भगत सिंह तोमर चार्टर्ड अकाउंटेंट, बहादुर सिंह आर्मी ट्रेनर बहादुर फिजिकल अकैडमी रीवा,अवधेश तिवारी ,विद्यांचल सोशल ग्रुप इंदौर, आलोक त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो, अर्चना कुशवाहा राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त समाज सेविका के अलावा आनंद सोंधिया रौनक कुमार, युवा समाजसेवी श्रेयांश मिश्रा भोपाल ,राजा भैया पुष्पराज सिंह , उमेश कुशवाहा, शंकर सिंह नैना आदि शामिल रहे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड