CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना  | अजयगढ़, यह पूरा मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मकरी का है जहां रोड ना होने से ग्रामीणों ने पन्ना कलेक्टर से लगाई गुहार वहां के ग्रामीणों ने बताया है कि लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क बननी है। हम लोग काफी दिनों से परेशान हैं हम लोगों को निकालने के लिए कोई रास्ता नहीं है हम लोग परेशान हैं जबकि शासकीय जमीन पड़ी हुई है रास्ता के लिए हम लोगों को  निकालने के लिए सिर्फ सिंगल रास्ता है अगर हम लोगों का कोई सदस्य बीमार हो जाता है तो हमारे  कोरियन पुरवा तक एंबुलेंस, चार पहिया वाहन एवं गाड़ी बैल नहीं आ सकती है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया है कि हम लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से निवेदन किया है कि हम लोगों को शीघ्र ही रोड उपलब्ध करवाया जाए हम लोगों के बच्चे बरसात के मौसम में स्कूल नहीं जा पाते हैं बरसात के समय में रास्ता से निकलना मुश्किल होता है। कीचड़ में तब्दील हो जाता है आजादी के 75 वर्ष होने को है लेकिन हम लोगों को आज तक सड़क नसीब नहीं हुई है जबकि वहा पर 15 से 20 घर बने हुए हैं हम लोगों को सड़क नहीं मिली है हमारा पूरा गांव यूपी की सीमा से लगा होने के कारण कोई भी अधिकारी यहां देखने के लिए नहीं आते हैं ना ही जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने ही आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं किसी ने हमारे रोड की आज तक शुध नहीं ली ग्रामीणों ने मीडिया के समक्ष बताया है कि हम लोग आंदोलन करने के लिए लाम बंद होंगे।